मुसकुराना बहुत जरूरी है
हर कदम पर खुद को
आजमाना बहुत जरूरी है
छाया हो घनघोर अंधेरा जीवन में
मन में दीपक जलाना बहुत जरूरी है
यू अंदर ही अंदर घुटना अच्छा नहीं दोस्त
जो दिल में है उसे जताना बहुत जरूरी है
रास्तों में काँटों की कोई कमी नहीं
सीना तान के चलना बहुत जरूरी है
मुमकिन है तुम्हारे अपने तुम्हें धोका देंगे
खुद पर विश्वास जताना बहुत जरूरी है
होंगी खुशियों की वर्षा एक दिन
उससे पहले खुद को जलाना बहुत जरूरी है
शायद जो तुम्हें चाहिए वो अभी मिले नहीं
कभी कभी थोड़ा ठहर जाना बहुत जरूरी है
मुसकुराना बहुत जरूरी है
हर कदम पर खुद को
आजमाना बहुत जरूरी है