मुसकुराना बहुत जरूरी है
हर कदम पर खुद को
आजमाना बहुत जरूरी है
छाया हो घंघोर अंधेरा तो
मन में दीपक जलाना बहुत जरूरी है
यूं अंदर ही अंदर घुटना अच्छा नहीं है
जो दिल में है
उसे जताना बहुत जरूरी है
रास्तों में काँटों की कोई कमी नहीं
सीना तान के चलना बहुत जरूरी है
मुमकिन है तुम्हारे अपने धोका देंगे तुम्हें
खुद पर विश्वास जताना बहुत जरूरी है
होंगी खुशियों की बारिश एक दिन
तब तक खुद को जलाना बहुत जरूरी है
शायद मंजिल नहीं मिले तुम्हें अभी
कभी कभी थोडा ठहर जाना बहुत जरूरी है
मुसकुराना बहुत जरूरी है
हर कदम पर खुद को
आजमाना बहुत जरूरी है