रुक जाओ ना थोड़ी देर
हमे अच्छा लगेगा
तुम साथ हो तो पूरा होता हूँ मैं
आओ हमारे पास बैठो
हमे अच्छा लगेगा
गुलाब सी है तुम्हारे लबों की मुस्कुराहट
पलकों से इशारा तो करो
हमे अच्छा लगेगा
चलो थोड़ा घूम के आए बाहर
हाथ हमारा थाम लो
हमे अच्छा लगेगा
थोड़ी पास आओ हमारे, धड़कन का अहसास करो
साँसे तुम्हारी हमारी गर्दन को छु ले
हमे अच्छा लगेगा
सारी प्यार भरी बातें हम ही करे, ये अच्छी बात नहीं
थोड़ा प्यार तुम भी बरसाओ
हमे अच्छा लगेगा
रुक जाओ ना थोड़ी देर
हमे अच्छा लगेगा