Heartbroken Shayari in Hindi for girlfriend

कुछ यू खतम हुआ रिश्ता हमारा

मेरे पहुँच से दूर था यार हमारा

भवरों ने छोड़ दिया फूलों का साथ यूँही

उन्हे गवारा नहीं था महकना हमारा

यह तय हुआ था की याद करेंगे किसी दिन

सब कसमें वादे भूल गया यार हमारा

न जाने क्या हुआ वो बेजान सा बन गया

कभी खुदा की तस्वीर था यार हमारा

रोका हमने भी नहीं उसे जाते वक्त

वो भी क्या पीछे मुड़ता यार हमारा

हसते हुए विदा किया हमने उसको

वो रोता तो कैसे कहलाता यार हमारा

बंजर से इस ज़िंदगी में बारिश की कोई चाहत नहीं हमें

कुछ यू वीरान सा कर गया यार हमारा

ऐसे हुआ खतम रिश्ता हमारा

मेरे पहुँच से दूर था यार हमारा  

Leave a Comment