best life quotes in Hindi- लाइफ कोट्स हिन्दी मे

छोड़ हताशा अपनी शमशीर उठा ले हाथों में,

ख्वाबों को सच कर अपने तक़दीर दबा ले हाथों में,,

नामुमकिन को मुमकिन कर अपने ही प्रयासों से,

जो ख़ुदा बनाना भूल गया वो लकीर बना ले हाथों में,,

होश का पानी छिड़को मदहोशी की आँखों पर,

अपनों से ना उलझो गैरों की बातों पर।

कौन कहते हैं कि अल्फ़ाज बे-जुबान होते हैं

चुभ जाय गर तो उम्र भर दर्द नहीं जाता

गहराइयाँ दिल की किसे पता हैं,

जो डुबा सो लापता हैं,

कोट्स फॉर लाइफ इन हिंदी

अपना एक तारा, अपना एक फलक चाहिए

ये  दुनिया आम है , मुझे कुछ अलग चाहिए

जंगल जंगल ढूंढ रहा हैं…!

मृग अपनी कस्तूरी को..!

कितना मुश्किल हैं तय करना खुद से खुद की दूरी को…!

जरूरी ये नहीं की आपकी उम्र क्या हैं,

जरूरी ये हैं की आप किस उम्र की सोच रखते हो

सुलगती रेत पर पानी की ….

  अब तलाश नहीं ,

  मगर ये कब कहा हमने कि ….

  हमें प्यास नहीं ” !!

हम वक्त की टहनी पर…

बैठे हैं परिंदों की तरह !!

खटखटाते रहिए दरवाजा…

एक दूसरे के मन का;

मुलाकातें ना सही,

आहटें आती रहनी चाहिए !!

ना राज़ है… “ज़िन्दगी”

ना नाराज़ है… “ज़िन्दगी”

बस जो है, वो आज है… “ज़िन्दगी”

हकीकत की रस्सी पर लटक कर,

ना जाने कितने ख्वाब,,,,,

खुदकुशी कर गए….

सदियों से जो बदनामी का बोझ ढो रही है ,

आज वो ही सबके हाथ धो रही है ।

थोड़ा डूबूँगा, मगर मैं 

फिर तैर आऊँगा… 

ऐ ज़िंदगी, तू देख, 

मैं फिर जीत जाऊँगा…

पुराने दिनों घर में अजब रिश्ता था,

दरवाज़े भी आपस मे गले लगते थे।

कोई तो जुर्म था जिस में

सभी शामिल है..

तभी तो हर शख्स मुंह छिपाए

फिर रहा है..

माना की वक़्त सता रहा है, 

कैसे जीना है, वो भी तो बता रहा है।

संवेदना अभी भी बरक़रार है ,इस दुनिया में ….

झूठ बोलते वक्त अभी भी आंख नहीं मिलाते है लोग ….

best quotes in hindi for life

कभी कभी धागे बड़े ही कमज़ोर चुन लेते हैं हम,

और फिर पुरी उम्र गाँठ बाँधने में निकल जाती है!!

ये मत पुछना की जिंदगी ख़ुशी कब देती हैं,

क्योंकि शिकायतें तो उन्हें भी हैं जिन्हें जिंदगी सब कुछ देती हैं

जब से ख़ुद को पहचाने की तलब लगी है …

 तब से किसी और को जानने की ख्वाहिश ही नहीं रही

लाइफ के बेस्ट कोट्स हिन्दी मे

ज़िन्दगी में सारा झगड़ा ही ख्वाहिशों का है

ना तो किसी को गम चाहिए और ना ही किसी को कम चाहिए

भावों की गहराइयां,

माप सका है कौन?

भाषा जहाँ असमर्थ हो,

बोल उठता है मौन।

मुझमें और मेरी किस्मत में हर बार बस यहीं रहीं,

मैं उसके फैसलों से तंग रहा वो मेरे हौसलों से दंग रही

सोच रहा हूँ चाय पे किताब लिखूं…..

जो नहीं पीते उन्हें खराब लिखूं….

शुरू कही से भी हो, 

बाते मुस्कराहटों पर ख़त्म होनी चाहिए…..!

अल्फ़ाज के दिवाने बहुत मिल जायेंगे,

तलाश उसकी करना जो खामोशी पढ़ सके,

life quotes in hindi

मेरे लहजे में जी हुज़ूर नहीं था

इसके अलावा मेरा कोई कसूर नहीं था

उम्मीद की वो सुबह,

आज फिर दरवाज़े पर दस्तक देने आयी थी…,

हमने मुस्कराकर उसने,अपने ख़्वाहिशों की पहचान करायी थी…

जिन्हें शौक था अखबारों के पन्नों पर बने रहने का,

वक़्त गुज़रा तो रद्दी के भाव बिक गए…

जिन्हें वाकई में बात करना आता हैं ,*

वो लोग,

अकसर खामोश रहते हैं

माना कि इतने बेहतरीन नहीं हैं हम,

लेकिन बात बात पर रंग बदले,

इतने भी रंगीन नहीं हैं हम

best quotes in hindi about life

चल आ….तेरे पैरो पर महरम लगा दु ऐ मुकद्दर…!!

कुछ चोटें तुझे भी आई होगी. मेरे सपनों को ठोकर मारकर…!!

ज़िन्दगी शायद इसी का नाम है,

दूरियाँ, मजबूरियाँ, तनहाइयाँ

भुल और भगवान ,

मानो तो ही दिखेंगे..

दुख का दरिया शर्म का समंदर होता हैं,

सबसे ख़ौफ़नाक भुख का मंजर होता हैं

ना जाने कितनी अनकही बात साथ ले जाएंगे….

लोग झुठ कहते हैं की,खाली हाथ आये थे ,खाली हाथ आये थे,खाली हाथ जाएंगे…

कैसे कहे जिंदगी क्या देती हैं….

हर कदम पर दगा देती हैं..

जान से ज्यादा जिनकी कीमत हो दिल में,

दूर उन्हीं से रहने की सजा देती हैं

किस्मत से लढने में  मजा 

आ रहा है दोस्तों

वो मुझे जितने नहीं दे रही 

और हार मैं मान नहीं रहा ….।।

best quotes in hindi on life

छल” में बेशक

बहुत बल है…

लेकिन,

“माफ़ी” आज भी,

अंतिम हल है…

दोष सिर्फ अंधेरे का नहीं होता जनाब…,

कभी कभी ज्यादा रौशनी भी, अंधा बना देती है ।

फितरत को हमारी तुम क्या समझोगे,

हर किसी को जवाब देना हम जरुरी नहीं समझते

कूछ सवालो के जवाब समय खूद देता हे

और समय के जवाब बडे लाजवाब होते है

कोई बेसबब, कोई बेताब, कोई चुप, कोई हैरान, 

ऐ ज़िंदगी क्यों तेरी महफ़िल के तमाशे ख़त्म नहीं होते !!

तराशने वाले पत्थरों को भी तराश देते हैं,

नासमझ हीरे को भी पत्थर करार देते हैं…

एक सांस सबके हिस्से से हर पल घट जाती हैं,

कोई जी लेता हैं ज़िदगी किसी की कट जाती हैं…

1 thought on “best life quotes in Hindi- लाइफ कोट्स हिन्दी मे”

Leave a Comment