हर नज़र को एक नज़र की की तलाश है,
हर दिल में छुपा एक एहसास है |
दर्द का एहसास जानना है तो प्यार करके देखो,
अपनी आँखों में किसी को उतार कर देखो,
चोट उनको लगेगी आँसू तुम्हें आ जायेंगे,
ये एहसास जानना हो तो दिल हार कर देखो।
आप से प्यार यु ही नहीं किया हमने
क्या करे हमारी पसंद ही कुछ ख़ास है
किसी ने भेज कर कागज़ की कश्ती बुलाया हैं
सात समुंदर पार हमको

नहीं आता तेरी मुहब्बत को छिपाना मुझे
तेरी खुशबू मेरी हर शायरी मे बसा करती है
रहना यूं तेरे ख्यालों में
ये मेरी आदत है
कोई कहता इश्क.
कोई कहता इबादत है
तन्हा-तन्हा… सा पल और आप का …अहसास
इस से बेहतर …शायद कुछ नहीं मेरे …पास..!!
best shayari in Hindi on love
तुम्हारी दिल्लगी देखो,हमारे दिल पर भारी हैं,
तुम तो चल दिए हंसकर,यहाँ बरसात जारी हैं
हल्की हल्की सी हँसी साफ़ इशारा भी नहीं,
जान भी ले गए और जान से मारा भी नहीं
‘तुझसे मिलना ‘और ‘तुझमें’ मिलने में जो फर्क हैं ना,
वही इश्क़ हैं

इन फासलों से ना नापो जज्बा मेरी मुहब्बत का,
अगर शौक रखते हो… तो जरा नजदीक से मिला कर
सुनो..
घर जाते ही अपनी नज़र उतार लेना,
हमने इश्क़ की नजरों से देखा है तुम्हें
हमेशा पुछते थे ना मुझे …..
कि कितना प्यार करता हूँ तुम्हें…
तो गिन लेना इन बरसती हुई बुंदों को…..!
हम लिखते हैं,,और तुम पढ़ते हो,
उफ् क्या ग़ज़ब,अनकही सी मुहब्बत करते हों
अपनी निगाहों को भी मास्क पहना दो मुहतरमा,
ये बड़ी नशीली हैं मुझे संक्रमित होने का खतरा है
बात ऐसी भी भला आप में क्या रक्खी है,
एक दीवाने ने जमीं सर पे उठा रक्खी है
ये रात भी हमसे बहुत मुहब्बत करती है..!!
सुला कर सबको हमसे अकेले में बात करती है..!!
सुना हैं बड़े गौर देखते हैं,
वो तस्वीर हमारी….
शायद उसने में जान डालने का इरादा हैं उनका…
ऐ शख्स तेरा साथ मुझे हर शक्ल में मंज़ूर है,
यादें हों कि खुशबू हो, यक़ीं हो कि ग़ुमान हो।
मुझे ना सताओ इतना की
मैं रूठ जाऊँ तुमसे
मुझे अच्छा नहीं लगता
अपनी साँसो से जुदा होना
The best love Shayari in Hindi
मुहब्बत इतनी भी
खूबसूरत नहीं !
जितनी कमबख़्त इन
शायरों ने बना रखी हैं !
यूँ तो नहीं था आप से मेरा कोई सवाल,
दे कर जवाब, आप सवालों में आ गए..!!
थाम लेना मेरा हाथ कभी पीछे जो छूट जाऊं
दुनिया में भीड़ बहुत भारी है
कही खो गया तो ये जिम्मेदारी तुम्हारी है
होते है कुछ ऐसे रिश्तें जो वजूद अपना बनाये रखते हैं
पहले बातों में फिर यादों में अपना घर बनाये रखते हैं
कैसे असर करेगी दवा हकीमों की
जब सारी तकलीफों का इलाज सिर्फ तुम हो

बहुत शौक है न तुझे बहस का,,,
आ बैठ और बता मुहब्बत क्या है,,,
छोटा है मुहब्बत लफ्ज, मगर तासीर इसकी प्यारी है.
इसे दिल से करोगे तुम, तो ये सारी दुनिया तुम्हारी है.
कुछ खास बात ,
नहीं है मुझमें;
बस मुझे समझने वाले ,
खास होते हैं।…
पूछते हैं हर कोई, ‘करते क्या हो’
जैसे तुमसे मुहब्बत करना कोई काम ही नहीं
राहत और चाहत में…बस फर्क है इतना…
राहत बस तुमसे है…और चाहत सिर्फ तुम्हारी…!
लोग आँखों में आँखें डालकर प्यार की बात करते हैं..!!
हमारी तो पलकें उनके नाम से ही झुक जाती हैं….!!!!
ज़िन्दगी में एक ऐसे इंसान का होना बहुत ज़रूरी है
जिसको दिल का हाल बताने के लिए लफ़्ज़ों की जरूरत न पड़े
best romantic Shayari in Hindi for gf

तुम ज़रा हाथ मेरा थाम के देखो तो सही,
लोग जल जाएंगे महफिल में चिरागों की तरह
नजरें तलाशती हैं जिसको वो प्यारा सा ख्वाब हो तुम…..
मिलते हैं लोग बहुत सारे ,न मिलकर भी लाजवाब हो तुम
खैरियत, उसने आज पूछी है…
आज, मैं खैरियत से हूँ यारों
बदल जाऊं तो मेरा नाम वक्त रखना,
थम जाऊं तो हालात,
छलक जाऊं तो मुझे जज्बात कहना..
महसूस हो जाऊं तो प्यार
कीमत हमारी पता चली तभी हमें,
जब यार ने प्यार के दो लफ़्ज़ों से हमें खरीद लिया…
मुख्तसर ही सही कोई मुलाक़ात ले आओ,
मौसम हम ले आए, तुम बरसात ले आओ।
क्या दस्तखत दूँ
अपने वजूद का दोस्तों.
किसी के ज़हन में आऊं…
और….वो मुस्करा दे…
बस वही काफी है..
माथे पर एक बिंदी और उसपर थोड़ा कुमकुम,
इस सुंदरता के आगे,सारे जवाहरात हैं गुमसुम..
वो इत्र की शीशियां बेवजह इतराती हैं खुद पे
मैं तो तेरे ख्यालों से ही महक जाता हुं

उनके साथ फीकी चाय पीनी है..
सुना है वो बोलते बड़ा मीठा है….
बहुत देर तक बात हुई तुमसे,
कल तुम्हारे चले जाने के बाद
ये हुस्न की कशिश हैं,या हैं हसरतें दीदार,
वो भी पुरी खुल गई,जो आंख थी बेकार,
कुछ तो चाहत होगी इन बुंदो की भी,
वरना कौन छूता हैं इस जमीं को उस आसमान से टूटकर,
कम उम्र में आकर्षण ही होता हैं जो बदलता रहता हैं..
प्यार तो चालीस के बाद का ही रंग लाता हैं …
मैंने चाहा ही क्या तुम से,
तुम्हारे सिवा……
जुड़े सबसे हैं हम,
पर डुबे सिर्फ तुझमें हैं…
कोई तो आस पास रहता है
या फिर भ्रम में दिन गुजरता है।
प्यार या पागलपन क्या कहूँ
रहमोकरम को दिल तरसता है
न हक, न इकरार, न कोई. . . .
कभी वादा किया।
फिर भी हर सांस ने मेरी मेरे हमदम. . . .
आखिरी सांस तक निभाने का वादा किया‘।।
धीरे से लबों पर पिघला हैं यह सवाल..
तु ज़्यादा खुब सुरत है या तेरा ख़्याल…
तुम्हारे न होने पर जो शोर जेहन में होता है
तुम्हारे आते ही निगाहों में पहुँच जाता है…….
“चलो मर जाते हैं तुम पर…!!
बताओ दफ़न करोगे सीने में…!!
निगाहों को कहो कि अपनी हद में रहे…!!!
इश्क को आदत है आवारा घूमने की…

खोलने ही नहीं देती
तो बांधती क्यों है
खुली लटों से तुझे
इतनी परेशानी क्यों है
हुस्न महताब का
ओर भी बढ़ जाता है
कोई बादल रुख पे आ कर
जब मीठी गज़ल गाता है

Very nice bro