Heartbroken Shayari in Hindi

चाँद आसमान में कही खो रहा है

तेरा बदन किसी और का हो रहा है

यू तो हमने कभी नहीं सोचा था ऐसा

क्या बदनसीबी है ये सच में हो रहा है

कभी मेरे बगैर जाता नहीं था निवाला मुंह से तुम्हारे

  अभी किसी और का छूटा खाना खाके तेरा पेट भर रहा है

न जाने कितनी बार फेरीं होगी

मैंने अपनी उँगलियाँ तेरे जिस्म पर

तुझ पर अब किसी और के छुने का असर हो रहा है

निगाहें तेरी तब भी नशीली थी

अब कोई और तेरी वजह से झूम रहा है

मुझे ठंड लगे तो तुम्हें तकलीफ होती थी

अब तेरी जिस्म की आग कोई और बुझा रहा है

अब रातों को सिर्फ करवटें बदलता हु

तू तो किसी और के साथ सो रहा है

तेरे कंधे पर से गिरती हुवी बारिश की बूँद को पिया करता था मैं

मेरे हिस्से की प्यास कोई और बुझा रहा है 

तेरे होंटों के जाम बहुत पिए हमने

अब तो सिर्फ शराब का मौसम हो रहा है

बहुत हसीन वक्त गुजारा था हमने तब

क्यूँ तू अब किसी और को लिपट कर रो रहा है

चाँद आसमाँ में कही खो रहा है

तेरा बदन किसी और का हो रहा है

Leave a Comment