Best poem for sister

प्रीत के धागों का बंधन

रक्षा के सूत्र के बंधन

कच्चे धागों से बंधती

पक्के रिश्ते की डोर

देखो आया रे आया

भाई बहन का मौसम

किसी वादे में

शरारत है लिपटी कोई

तो किसी शरारत में बंधती डोर कोई

है हिसाब  किताब  का ये बंधन

किसी ने रखा गवाह माँ को

तो किसी ने छेड़ी

कोई पुरानी यादों की सरगम

रिश्तों की गहराई नापि इस बंधन ने

एक माँ के दो बच्चों को बांधा

उम्रभर के इस स्नेह में

खुशी के आसू बिछड़ने का गम

है ये रिश्तों का अनोखा बंधन

देखो आया रे आया

भाई बहन का मौसम

Leave a Comment